Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।चोरी के दो ऑटो समेत दो शातिर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 6, 2020

सहरसा।चोरी के दो ऑटो समेत दो शातिर गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। सलखुआ थाना पुलिस ने दो शातिर चोर को चोरी के दो ऑटो के साथ देर शाम गिरफ्तार किया। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों चोर में एक सौरबाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है मिंटू उर्फ मन्टू वहीं दूसरा रंजीत कुमार सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा का रहने वाला है। ये लोग अपने एक अन्य साथी पप्पू यादव के साथ बड़े ही शातिराना अंदाज में नए-नए ऑटो को निशाना बनाकर चोरी करता था। जिसे सलखुआ थाना पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद चोरी की दोनों ऑटो को भी अलग अलग जगहों से बरामद कर लिया। सलखुआ थाना में एसडीपीओ मृदुला कुमारी ने बताया कि तीन-चार लोगों का एक गैंग है। ये लोग पांच सौ की जगह एक हजार रुपए ऑटो का किराया तयकर निकलता है। सुनसान रास्ते पर शौच के बहाने ऑटो रोककर उतर जाता है फिर बड़े ही शातिराना अंदाज में मिर्ची पाउडर निकाल कर ऑटो ड्राइवर की आंख झोंक कर ऑटो लेकर फरार हो जाता है। गत चार मार्च को इसी अंदाज में बलवाहाट बाजार से ऑटो भाड़े पर लेकर सलखुआ थाना क्षेत्र के तिरासी मोड़ के समीप ड्राइवर की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर ऑटो लेकर भाग रहा था कि सहचालक द्वारा हो- हल्ला करने पर ग्रामीणों ने पकड़कर चोर मिंटू को पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी निशानदेही पर एक अन्य ऑटो एवं रंजीत को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इसका एक अन्य साथी पप्पू यादव फरार है।