कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। कोरोना वायरस से बचाव को सौ प्रतिशत लाकडाउन का अनुपालन करवाने को ले नगर पंचायत कार्यालय परिसर मे नगर अध्यक्ष रोशनआरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव का घर से बेहतर कोई जगह नहीं है। इसको प्रभावी ढंग से लागू करने को ले 15 वार्ड वाले इस नगर पंचायत मे सभी वार्ड पार्षदों से कहा गया कि अपने अपने वार्ड किसी एक ऐसे दुकानदार को चिह्नित करें जो उक्त वार्ड के निवासी की जरूरतों के मुताबिक व्हाट्सअप पर आर्डर लेकर सामान घर-घर भिजवा दें। दुकानदार को इस बात की हिदायत दी जाय कि वे स्वयं एवं खाद्य सामग्री के सैनिटाइज का पूरा-पूरा ख्याल रखें। बैठक में मौजूद विधायक जफर आलम ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। वे अपने-अपने घरों में रह कर साफ-सफाई का खयाल रखें,हर आधे घंटे पर हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से साफ करें। उन्होंने आपदा के इस कठिन घड़ी में लोगों से संयम से लाक डाउन का पालन करने की अपील की। विधायक ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमित होने के बावजूद उस के लक्षण प्रकट होने में 12 से 14 दिन लगते हैं। परंतु सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल मे अब तक एक हजार से अधिक प्रवासी लोग दूसरे प्रांत से आ चुके हैं, लेकिन उन्हे चिकित्सकीय देखरेख में अस्पताल मे रखने के बजाय होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह देकर यहां के चिकित्सक अपने कर्तव्य को इतिश्री कर रहे हैं। बैठक मे एसडीपीओ मृदुला कुमारी, एसडीएम आश्विनी कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार, वार्ड पार्षद सुधीर सिंह, पप्पू होदा सहित अन्य मौजूद थे।
सब्जी बाजार होगा स्थानांत्रित
नगर पंचायत मुख्य बाजार सब्जी दुकान को उच्च विद्यालय मैदान मे,ब्लाक चौक सब्जी बाजार को लालु फिल्ड मे एवं रानीबाग सब्जी बाजार को मवेशी हाट प्रांगण मे स्थानांत्रित करने का प्रस्ताव पर पारित कर इस दिशा मे 24 घंटे के अंदर कार्य करने का निर्णय लिया गया। मुद्दा उठाते हुए नगर उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने कह कि इस से बाजारों मे भीड़ कम होगी और इस से सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होगा। वार्ड पार्षद सुधीर कुमार के प्रस्ताव पर की हर वार्ड मे कइ दैनिक मजदूर लाकडाउन के कारण बेरोजगार हो गए है। सबंधित वार्ड पार्षद अपने वार्ड मे ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके भोजन की अपने स्तर से व्यवस्था करें। उस के बाद नगर पंचायत की ओर से एसे लोगो के लिए कम्युनिटी किचेन खोलने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। वही नगर पंचायत आंतिरिक संसाधन मद मे आए लगभग डेढ़ करोड़ की राशि को आपदा मद मे देने पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर पार्षद सुलेखा देवी, कलावती देवी, लालो देवी, रमा देवी, शिवचन्द्र यादव, पप्पू होदा, गणेश मीस्त्री,उश्रम लाल यादव,नरेश निराला, हसनैन मोहसिन, पुष्पेन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
