कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। रेल सुरक्षा बल ने भूखों को खिलाकर मानवता का परिचय दिया है। स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल सिर्फ बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए चर्चित रही है। ऐसे में रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों द्वारा रेल परिसर सहित आसपास भूखे रहने वालों को भोजन कराते देख लोगों ने कहा कि आरपीएफ ने इंसानियत व मानवता का परिचय दिया है। दूसरों को भी इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। रेल परिसर सहित आसपास इलाकों में फंसे लोगों व भूखे लोगों को खाना खिलाया गया। बंद पैकेट में खाना सभी को दिया गया। रेल सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर सारनाथ ने बताया कि भूखे लोगों को भोजन कराया जा रहा है। ट्रेन का परिचालन बंद है। जो लोग यत्र-तत्र फंसे हुए हैं। अपनों से दूर हैं। ऐसे में वे जहां है वहीं सुरक्षित ढंग से रहें और ऐसे लोगों को भोजन खिलाकर आत्मिक संतुष्टि मिलती है। आज पूरा देश ही कोरोना वायरस जैसी संक्रामक बीमारियों से जूझ रही है। ऐसे में लॉकडाउन का पालन करना सभी के लिए जरूरी है। सहरसा रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के आसपास एवं बंगाली बाजार के आसपास करीब 50 भूखे लोगों को भोजन कराया गया। इस पुण्य कार्य में इंस्पेक्टर सारनाथ के अलावा एएसआई श्रीनिवास कुमार सहित आरक्षी रमेश सिंह व अन्य शामिल थे।