कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु लॉकडाउन की अवधि में आमजनों को मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए डीएम के निर्देश के आलोक में सदर एसडीओ शंभूनाथ झा ने दवा दुकानदारों और मास्क निर्माताओं के साथ बैठक की। एसडीओ ने बताया कि जीविका दीदियों और स्थानीय कुटीर उद्योग में मास्क तैयार हो रहा है। इसे आमलोगों को सुलभ से पहुंचाना प्रशासन और दवा दुकानदारों की जिम्मेदारी है। उन्होंने मास्क निर्माताओं और निर्धारित चार दवा दुकानदारों के साथ बैठक में मास्क का दर निर्धारण किया। लिए गए निर्णय के आलोक में सिगल यूज मास्क नौ रूपये की दर से सिगल लेयर मास्क 14 रुपये में और फेवरिक थ्री लेयर मास्क 16 रुपये की दर से आमलोगों के बीच बिक्री की जाएगी। इसके लिए नया बाजार स्थित मेडिको, प्रशांत रोड स्थित पोपुलर मेडिकल हॉल, नया बाजार स्थित बालाजी मेडिकल और डीबी रोड स्थित पोपुलर मेडिकल स्टोर्स को जिम्मेवारी सौंपी गई है। एसडीओ ने कहा कि इन सभी दुकानदारों को मास्क उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर संबंधित मेडिकल स्टोर के प्रतिनिधि के अलावा मास्क निर्माता सागर लुकआउट ग्रुप के निदेशक सागर कुमार मौजूद रहे।