Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा से दिल्ली जाने वाली वैशाली और गरीब रथ समेत सभी ट्रेनें 2 महीने के लिए फुल, वेटिंग टिकट भी 'रिग्रेट' - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 15, 2026

सहरसा से दिल्ली जाने वाली वैशाली और गरीब रथ समेत सभी ट्रेनें 2 महीने के लिए फुल, वेटिंग टिकट भी 'रिग्रेट'

सहरसा। कोसी क्षेत्र से राजधानी दिल्ली और अन्य महानगरों के लिए यात्रियों को ट्रेनों में बर्थ नहीं मिल पा रही है। पूर्व मध्य रेल के सहरसा रेलखंड से चलने वाली सभी ट्रेनें पहले से ही फुल हो चुकी हैं।

यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण ट्रेनों की कमी महसूस की जा रही है।

सहरसा से नई दिल्ली के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने के बावजूद, प्रतिदिन और स्पेशल ट्रेनें चलाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

वैशाली एक्सप्रेस और गरीब रथ जैसी ट्रेनों में भी बर्थ फुल

ट्रेनों में बढ़ती भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में दिल्ली के लिए वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के चलते काउंटर पर भीड़ कम हो गई है, लेकिन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।


पुरबिया, वैशाली एक्सप्रेस और गरीब रथ जैसी ट्रेनों में भी बर्थ पूरी तरह से फुल हो चुकी है। आगामी दो महीनों तक सभी बर्थ फुल होकर रिग्रेट में आ गई हैं, जिसका अर्थ है कि वेटिंग लिस्ट भी समाप्त हो चुकी है और नई बुकिंग स्वीकार नहीं की जा सकती।

इन दिनों ग्रीष्मावकाश चल रहा है, जिसके कारण अधिकांश स्कूल और कॉलेजों में छुट्टियां हैं। इस स्थिति में, अभिभावक अपने बच्चों के साथ यात्रा करने के लिए निकल रहे हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ और बढ़ गई है।


प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

यात्रियों ने मंडल रेल प्रबंधक से मांग की है कि सहरसा से नई दिल्ली और अन्य महानगरों के लिए प्रतिदिन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं। हालांकि, सहरसा रेल खंड से कुछ स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं, लेकिन यह भीड़ के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

यात्रियों का कहना है कि सहरसा कोसी प्रमंडल का मुख्यालय है, इसलिए यहां से प्रतिदिन नई दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की आवश्यकता है।