मधेपुरा।
लोजद छात्र अध्यक्ष सम्राट सेंटू यादव का कहना है कि,,
कोरोना के मामले बढ़ने के बाद साउथ कोरिया की सरकार ने बहुत जल्दी बिना लॉकडाउन किए 3टी फार्मूला अपनाया और 99% तक कोरोना को काबू कर लिया । उसने कहा है अप्रैल के अंत तक वो 100% कोरोना वायरस को अपने देश से खत्म कर देगा !
भारत के प्रधानमंत्री कोरोना महामारी में काम कम राजनीति ज्यादा कर रहें हैं। कोरोना महामारी को भी इस आदमी ने इवेंट बना दिया। कोरोना के आंकड़े रोज जारी हो रहे हैं बीमारी बढ़ती जा रही है। लेकिन मोदी सरकार और मिडिया यह नही बता रही है वर्त्तमान में हर दिन कितने लोगों की जांच की जा रही है ?
क्यों की WHO ने स्पष्ट कहा है सिर्फ लॉक डाउन से कोरोना का अंत नही होगा. जब तक सरकार कोरोना पीड़ितों को और उनसे आए संपर्क में लोगों को खोज खोज कर जांच नही करेगी कोरोना को मिटाना मुश्किल है !
अमेरिका, यूरोप, चीन, जापान और साउथ कोरिया जैसे देशों की स्वास्थ्य सेवा काफी बेहतरीन है फिर भी इटली स्पेन फ्रांस और इंग्लैंड जैसा देश कोरोना से लड़ने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं ।
जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रहार करना शुरू कर दिया। हर साल बजट में स्वास्थ्य सेवा में खर्च होने वाली राशि घटाते रहे। मोदी ने सरकारी अस्पतालों को बीमार कर दिया ।
भारत में बड़े पैमाने पर कोरोना जांच करने के लिए स्वास्थ्यकर्मी लैब और किट नही है ।डॉक्टरों, वेंटिलेटर और बेड की भारी कमी है ।