Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।घर में रहकर करें लॉकडाउन का पालन,नही तो तसवीर देखें,कही आपके साथ भी हो सकता ऐसा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 31, 2020

सहरसा।घर में रहकर करें लॉकडाउन का पालन,नही तो तसवीर देखें,कही आपके साथ भी हो सकता ऐसा

सहरसा। कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन की सख्ती से पालन होने के उद्देश्य से कड़ाके की इस धूप में भी बिहरा थाना पुलिस द्वारा लगातार जारी गश्ती से प्रखंड क्षेत्र मे मंगलवार को लॉकडाउन का व्यापक असर देखने को मिला। दवा व राशन दुकान को छोड़ सभी दुकानें बंद पाईं गई।

सुनसान पड़ा सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर इक्का-दुक्का लोग नजर आ रहे थे। वहीं कभी-कभार आवश्यक कार्यो से बाइक सवार भी आवागमन करते देखे गए। हालांकि बिहरा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र के नेतृत्व में एएसआई प्रकाश रजक , हरेश्वर सिंह समेत आधे दर्जन पुलिस पटोरी बाजार स्थित सहरसा सुपौल मुख्य मार्ग में आवागमन करने वाले वाहनों की गहन चेकिग कर रहे थे।

इस दौरान बिना कार्य व बिना कागजात के आवागमन करने वाले वाहन चालकों को चलान काट जुर्माना राशि वसूल किया जा रहा था। जबकि बेवजह बाहर निकले लोगों को उठक-बैठक करा कड़ी चेतावनी देते हुए छोड़ दिया जाता था। थानाध्यक्ष माइक से अपनी और अपने परिवार और समाज की सुरक्षा को लेकर लॉकडाउन का पालन करने व घर में रहने का सबों से आग्रह कर रहे थे