Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।आउट ऑफ स्टॉक हुआ सैनिटाइजर व मास्क - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 15, 2020

मधेपुरा।आउट ऑफ स्टॉक हुआ सैनिटाइजर व मास्क


मधेपुरा : कोरोना का खौफ हर ओर है। लोग सजग भी हैं। बाजार से सैनिटाइजर व मास्क का स्टॉक खत्म हो चुका है। सरकार ने स्थिति देखते हुए 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया है। लेकिन शनिवार को जिले के कई निजी विद्यालय खुले रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। सदर अस्पताल में चार वार्ड वाले आइसोलेशन वार्ड भी स्थापित की गई है। सिविल सर्जन डॉ. सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बाहर से पहुंचने वाले लोगों की जांच की जा रही है। अगर वे बीमार होते हैं तो जांच के बाद संदेह होने पर दरभंगा मेडिकल कॉलेज भेज दिया जाता है। वहीं जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सभी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

बाजार पर भी कोरोना का दिखा असर कोरोना का असर बाजार पर भी दिख रहा है। खासकर मटन, चिकन व अंडा के बिक्री पर पड़ा है। आम दिनों में दुकान पर भीड़ रहता था। लेकिन अब डर से लोग नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में 30 से 40 प्रतिशत बिक्री में कमी आई है। दुकानदारों का कहना है कि चिकन का दाम भी कम हो गया है। 100 से 120 रुपया किलो बिकने वाला चिकन अब 80 से 90 रुपये में बिक रहा है।