कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस, रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा और वाम दलों के साथ मिलकर बिहार को अपराध मुक्त बनाएंगे। उन्होंने राजद व जदयू के हाल के संगठनात्मक कार्यक्रमों की जमकर आलोचना की।
पप्पू यादवसवाल किया कि जब सत्ता व विपक्ष के कार्यक्रमों में अपराधी भीड़ जुटाएंगे तो ऐसे में बिहार अपराधमुक्त कैसे बनेगा। रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि हमने 18 मार्च को एक विचार वाले सभी नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें राज्य की कानून व्यवस्था, किसानों को हुए नुकसान, नियोजित शिक्षकों और टीईटी अभ्यर्थियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बारिश से किसानों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग की। वहीं, नियोजित शिक्षकों और टीईटी अभ्यर्थियों के साथ हो रहे बर्ताव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि कोरोना वायरस से ज्यादा क्राइम वायरस से लोगों की मौतें बिहार में हो रही है। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा व अन्य नेता मौजूद थे।
