Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।शादी समारोह से लौट रहे एक बाइक सवार की मौत, जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 6, 2020

सहरसा।शादी समारोह से लौट रहे एक बाइक सवार की मौत, जख्मी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। रिश्तेदार के घर से शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे गोलमा पूर्वी पंचायत के घोघनपट्टी वार्ड तीन निवासी प्रशांत कुमार की मौत जम्हरा उच्च विद्यालय के सामने सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को हो गई। स्वजनों ने बताया कि प्रशांत अपने भतीजा अंकुश के साथ जम्हरा से एक रिश्तेदार के यहां से शादी समारोह से भाग लेकर शुक्रवार को अहले सुबह लगभग छह बजे बाइक से घर लौट रहे थे। मधेपुरा से मंगवार की ओर जा रहा एक चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई। वहीं अंकुश को स्थानीय लोगों ने पीएचसी लाया जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने उसे खतरा से बाहर बताया है। ठोकर मारकर भागने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया है। ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।