Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।कोरोना से जंग जीतने के लिए भाजपा नेता अरविंद सिंह ने दिये 25 हजार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 31, 2020

सहरसा।कोरोना से जंग जीतने के लिए भाजपा नेता अरविंद सिंह ने दिये 25 हजार

सहरसा। कोरोना वायरस से जंग में प्रधानमंत्री राहत कोष में लोगों के द्वारा लगातार दान किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा नेता अरविद कुमार सिंह ने मंगलवार को पच्चीस हजार रुपये का दान दिया। उन्होंने सिमरी बख्तियारपुर स्टेट बैंक से उक्त रुपये भेजे। उन्होंने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी है। इस लड़ाई में हर व्यक्ति को हरसंभव मदद करना चाहिए। कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतरी के लिए यह आवश्यक है। उन्होंने लाक डाउन का समर्थन करते हुए कहा कि फिलहाल यही एकमात्र साधन है जिससे देश में कोरोना के फैलाव को रोका जा सकता है। उन्होंने दूसरे राज्यों से आए लोगों को एकांतवास करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे बीमारी को हराया जा सकता है। यह आदमी से आदमी में फैल रहा है इसलिए जरूरी है कि लोग एक-दूसरे के दूरी बनाए रखें। इससे अपने साथ-साथ समाज व देश का भला हो सकता है।