Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:गोली मारकर रिटायर फौजी की हत्या, मृतक बाइक से जा रहे थे घर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 19, 2020

SAHARSA NEWS:गोली मारकर रिटायर फौजी की हत्या, मृतक बाइक से जा रहे थे घर

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा
सहरसा में एक सेवानिवृत सैनिक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सैनिक अपनी बाइक से घर जा रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोनबरसा राज थाना के काशनगर ओपी अंतर्गत विन्दटोली चौक से पश्चिम पुला के पास अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार सेवानिवृत सैनिक नारद महतो को गोली मार दिया। गोली लगने के बाद नारद बाइक से गिए और तड़पने लगे। अपराधी मृतक का बाइक लेकर फरार हो गया।
सेवानिवृत सैनिक नारद महातो मौरा गांव के रहने वाले थे। 45 वर्षीय नारद महतो के पिता देवनारायण महतो हैं। नारद माली चौक की ओर से मोरा अपने घर जा रहा था। काशनगर ओपी क्षेत्र के भस्ती विन्दटोली चौक के बीच पुला के पास आते ही अज्ञात अपराधियों ने उनपर गोली चला दी। गोली उनके कमर में लगी। वह बाइक से गिए गए। अपराधी उस बाइक से लेकर फरार हो गया।
मौके पर काशनगर ओपी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह पहुंचकर घायल सेवानिवृत सैनिक को सोनबरसा राज पीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।