Kosi Live-कोशी लाइव अप्डेट्स:सहरसा।मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल,एक को लगी गोली। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 1, 2020

अप्डेट्स:सहरसा।मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल,एक को लगी गोली।

कोशी लाइव अप्डेट्स:

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

बिहार के सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के बैजनाथ पुर ओपी अंतर्गत देर रात ईटहरा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में देर रात जमकर मारपीट हुई जिसमें करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी जख्मी को परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही एक युवक को पैर मे गोली लगी है जिसकी नाजुक हालत मे ईलाज चल रही है।
वहीं इस घटना को लेकर घायल विकास कुमार ने मीडिया से कहा कि हम लोग मूर्ति विसर्जन करके वापस आए और घर पर बैठे थे। अचानक बबलू यादव, करो यादव दर्जनों लोग के साथ हरबे हथियार से लेश होकर आया और फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिमसें आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी है।
घटना के बाबत सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि दो पक्षो में जमीनी विवाद चला आ रहा था। जिसको लेकर आज दूसरा रूप देने के लिए ये लोग आपस मे भीड़ गए लेकिन इसे कल सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के मौके पर घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


सरस्वती पूजा में विवाद युवक को मारी गोली
सहरसा:नीतीश उर्फ रंजन की रिपोर्ट।
बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के इटहरा गांव में दो पक्षों के बीच शुक्रवार को सरस्वती पूजा को लेकर हुआ विवाद बड़ा रूप ले लिया। पूजा को लेकर हुए विवाद में विकास पासवान को गोली मार कर जख्मी कर दिया।
जबकि वीरेंद्र पासवान, अंकुश पासवान, शंभु पासवान, विकास पासवान व प्रकाश पासवान भी झड़प में जख्मी हो गए। जिसका इलाज चल रहा है। दूसरे पक्ष के द्वारा भी हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है । घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि दो पक्षों के बीच दिन में ही पूजा को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बैजनाथपुर ओपी प्रभारी संजीव कुमार के द्वारा दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। लेकिन शाम में एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी की गई। जिसमें युवक विकास जख्मी हो गया। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।