Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पूजा में शामिल होने गयी 14 वर्षीय छात्रा को अगवा कर आधा दर्जन बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 1, 2020

BIHAR:पूजा में शामिल होने गयी 14 वर्षीय छात्रा को अगवा कर आधा दर्जन बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में पातेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सरस्वती पूजा में शामिल होने गयी सातवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा को अगवा कर आधा दर्जन बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना बीते गुरुवार की बतायी गयी है. इस मामले में पीड़िता की चाची ने बीते शुक्रवार को पातेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में एक नामजद व पांच अज्ञात को आरोपित किया गया है.

दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है बीते गुरुवार को पीड़िता सरस्वती पूजा देखने जा रही थी. इसी दौरान दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और गांव के पोखर के समीप सुनसान जगह पर ले गये. वहां सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. साथ ही बदमाशों घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान मारने की धमकी भी दी. बदमाशों के भाग निकलने के बाद पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी.

इस मामले में पीड़िता की चाची ने उमेश भगत व पांच अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष कृष्णदेव खटैत ने बताया कि पीड़ित छात्रा की चाची के बयान पर एक नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.