कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। पर्व-त्योहार को लेकर इनदिनों पुलिस शहर में व्यापक स्तर पर वाहन चेकिग अभियान चला रही है। शनिवार को शहर के डुमरैल चौक के समीप सदर थाना पुलिस और क्यूआरटी टीम द्वारा वाहनों की जांच की गई। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में मौजूद थानाध्यक्ष राजमणि वे अन्य द्वारा हेलमेट, चालक लाइसेंस और वाहनों के कागजात की जांच की गई। इसके अलावा चार पहिया वाहन की भी गहन छानबीन की गई। कई वाहनों से ऑन द स्पॉट जुर्माना वसूला गया जबकि कई वाहन को जब्त किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। वाहन से शराब ढोने की सूचना पर खास नजर रखी जा रही है। दूसरी ओर एमवीआइ संतोष कुमार द्वारा भी कई जगहों पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। जबकि विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहनों की जांच की गई।
महिषी : सतरवार के समीप पुल पर एएसआई कुमार विनोदानंद के नेतृत्व में किए गए वाहन जांच में परिवहन नियम का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन मालिकों से सात हजार रुपये जुर्माना स्वरूप वसूल किया गया।
