Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:सहरसा की सड़कों पर वाहन लुटेरों का खौफ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 29, 2020

BIHAR:सहरसा की सड़कों पर वाहन लुटेरों का खौफ

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। पतरघट की सड़कों पर लुटेरों का खौफ दिख रहा है। ओपी क्षेत्र में लगातार लूट की वारदात से जहां पुलिस परेशान है वहीं राहगीर डरे हुए हैं। लाख प्रयास के बाद भी पतरघट पुलिस इन लुटेरों को पकड़ पाने में सफल नहीं हो पा रही है। यहां प्रति महीने दो बाइक लूट की घटना प्रतिवेदित हो रही है।
विगत छह महीने में दस बाइक लूट की घटना प्रतिवेदित हुई है। दीगर है एक भी मामले का खुलासा पुलिस नहीं कर पायी है। अगस्त 2019 से फरवरी 2020 के आंकड़ों के अनुसार ओपी क्षेत्र में नौ से अधिक बाइक एवं नगदी लूट को बेखौफ बदमाशों ने अंजाम दिया है।
1. फाइनेंस कंपनी के रवि कुमार का 25 अगस्त को बेचन शर्मा माणिकपुर का

2. 03 अक्टूबर को द्रविड़ परासर भरौली का
3. 11 नवबंर को शशिकुमार सिलेट का
4. 22 दिसंबर को श्याम सुंदर पासवान करियत का
5. 28 दिसंबर को आशुतोष कुमार का
6. 01 जनवरी 20 की रात पतरघट बाजार स्थित अनिल साह के दरवाजे से बाइक चोरी
7. 19 जनवरी अमरदीप कुमार घोघनपटटी का
8. 02 फरवरी को पप्पू शर्मा कांप का
9. 20 फरवरी की शाम कमलजड़ी के समीप चंन्द्रकिशोर कुमार पतरघट का
---
क्या कहते हैं ओपी अध्यक्ष
---
इस मामले को लेकर ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार कहते हैं कि कार्रवाई की जा रही है। बदमाश गिरोह का शीघ्र उछ्वेभन हो जाएगा।