Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।मूल्यांकन में योगदान नहीं करने वाले शिक्षकों पर होगी प्राथमिकी : डीएम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 29, 2020

सहरसा।मूल्यांकन में योगदान नहीं करने वाले शिक्षकों पर होगी प्राथमिकी : डीएम

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।


सहरसा। इंटरमीडिएट परीक्षा, 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में प्रतिनियुक्त परीक्षकों के योगदान नहीं करने एवं मूल्यांकन कार्य बाधित करने के कारण ऐसे परीक्षकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दिया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 की व्यवहृत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 26 फरवरी से दो मूल्यांकन केंद्रों आरएम कॉलेज एवं रमेश झा महिला कॉलेज पर प्रारंभ है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के स्तर से मूल्यांकन केन्द्र पर प्रधान परीक्षक एवं सह परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मूल्यांकन केंद्र निदेशकों द्वारा सूचित किया गया है कि अभी तक सभी प्रतिनियुक्त परीक्षक के द्वारा मूल्यांकन केंद्र पर योगदान नहीं किया गया है। डीएम के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने अंतिम रूप से शनिवार तक योगदान नहीं करने वाले परीक्षकों द्वारा निर्धारित मूल्यांकन केंद्र पर योगदान देना सुनिश्चित नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कहा कि मूल्यांकन कार्य के लिए योगदान नहीं करने की स्थिति में उनके विरूद्ध अध्यक्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना एवं प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग बिहार पटना के आदेश के आलोक में मूल्यांकन कार्य में व्यवधान डालने एवं छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मानते हुए परीक्षा अधिनियम की सुसंगत धारा- 1981 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए निलंबन की कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी।