कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। सहरसा जिले में अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कारोबारी बड़े वाहन से शराब की खेप खपाने में लगे हैं। हालांकि पुलिस इन लोगों पर शिकंजा भी कस रही है।
बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के रसलपुर गांव के समीप शुक्रवार देर रात गश्ती के क्रम में ओपी पुलिस ने शराब लदा पिकअप वाहन जब्त कर लिया। हालांकि चालक व खलासी अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहे।
ओपीध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि देर रात ओपी पुलिस के एएसआई मुन्ना पंडित पुलिस बलों के साथ गश्ती पर थे। इसी क्रम में एक पिकअप तेजी से गुजरा। अप्रत्याशित रफ्तार देख कर पुलिस ने पीछा करना शुरू किया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर चालक खलासी भागने में सफल हो गया।
जब्त पिकअप पर 36 कार्टून शराब लदा था। जिसमें 375 एमएल के 12 कार्टून व 180 एमएल के 24 कार्टून शराब बरामद किया गया। शराब की बोतल पर मेड इन अरूणाचल प्रदेश का स्टीकर लगा है। उन्होंने बताया कि खगड़िया जिला नंबर की पिकअप वाहन जिसका नंबर बीआर 34 जी 7144 के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
