Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:खगड़िया में आपसी राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में दो पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 9, 2020

BIHAR:खगड़िया में आपसी राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में दो पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या

Live update:

खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव में वर्चस्व की लड़ाई में दो पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो पक्षों के बीच चली भीषण गोलीबारी में पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव और अमोद यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच 50 चक्र से अधिक गोलियां चलने की बात कही जा रही है। गोलीबारी से गांव में दहशत फैल गया। 
दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में शनिवार की देर शाम देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान पहले बृजनंदन यादव की गोली माकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने अमोद यादव की भी गोली मार दी। गोली लगने के बाद लगभग आधे घंटे तक अमोद यादव छटपटाते रहे। इसके बाद उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि हत्या की घटना के बाद भी दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी होती रही। 
घटना की सूचना पर मानसी पुलिस सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंची, पर मौके पर गोलीबारी होती देख पुलिस सहम गई। इसके बाद सदर एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार, सदर एसडीपीओ आलोक रंजन, मुख्यालय डीएसपी अमरनाथ झा सहित विभिन्न थाना की पुलिस मौके पर पहंुची तब जाकर गोलीबारी थमी।  पुलिस ने जब लाश को उठाने का प्रयास किया तो परिजनों ने लाश को उठाने देने से इंकार कर दिया। किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। इधर घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 
बोले डीएसपी 
आपसी राजनीतिक वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी में दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति की हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - अमरकांत झा, डीएसपी, मुख्यालय
 





BIHAR:ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला खगड़िया: दो पूर्व मुखिया ने एक-दूसरे को मारी गोली, एक की मौत

खगड़िया: जिले के मानशी थाना क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर कई राउंड फायरिंग हुई. यहां दो पूर्व मुखिया के बीच आपसी विवाद के चलते फायरिंग की गई. इसमें एक की मौत हो गई. वहीं, दूसरे मुखिया के सीने पर गोली लगी है. जानकारी के मुताबिक 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई है.


खगड़िया के मानशी थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई इस कदर हावी है कि दो पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव और आमोद यादव आपस में भिड़ गए. खगड़िया एनएच-31 पर दोनों ने जमकर मुठभेड़ करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस फायरिंग में दोनों को गोली लगी, जिसमें बृजनंदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी ओर आमोद के सीने में गोली लगी है. उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
खूनी संघर्ष में एख मुखिया की मौत

इलाके में दहशत
वर्चस्व के लिए हुई इस फायरिंग के बाद इलाके में दहशत है. मानशी थाने की दूरी मौका-ए-वारदात से कुछ ही मीटर की है. इसके बावजूद फायरिंग की इस वारदात के दौरान पुलिस सोती नजर आई. हालांकि, सूचना के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और हालात पर काबू पाने में जुटी हुई है.