कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
पूरे परिवार के साथ त्रिवेणीगंज गये हुए थे कर्मी
सहरसा: सहरसा। सदर थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस कॉलोनी के सरकारी आवास में रह रहे डाक विभाग के एक कर्मचारी के घर से चोरों ने नकदी समेत तीन लाख की संपत्ति चुरा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
पोस्टऑफिस के आरएमएस में कार्यरत कर्मी रंजन कुमार अपने पूरे परिवार के संग निजी कार्यवश 24 फरवरी को अपने गांव त्रिवेणीगंज गये हुए थे। शुक्रवार को घर का ताला टूटा देखकर पड़ोसी ने उन्हें चोरी की सूचना दी। चोरों ने घर में पड़ी आलमारी को तोड़कर ढाई लाख के जेवरात, 25 हजार नकद व 25 हजार के कीमती कपड़ों की चोरी कर ली।
