Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।पुलिस पर हमला मामले में तीन गिरफ्तार,11 नामजद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 28, 2020

सहरसा।पुलिस पर हमला मामले में तीन गिरफ्तार,11 नामजद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के खोनहा गांव के समीप बीते गुरुवार को सड़क जाम के दौरान पुलिस वाहन पर हमला कर वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में 11 नामजद एवं 20 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर फोटो और वीडियो फुटेज, चौकीदार व होमगार्ड जवान के माध्यम से पहचान करने के बाद जेएसआई सत्येंद्र कुमार के लिखित आवेदन पर पुलिस वाहन पर हमला करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई शुरु कर दिया गया है। घटना में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी चल रही है। छापेमारी के दौरान इस मामले में खोनहा निवासी विजय यादव, विनोद यादव एवं अनिल कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया हैं।
मालूम हो कि खोनहा गांव के समीप ट्रक के चपेट में आने से 12 वर्षीय एक बालक की बुधवार की देर शाम मौत हो गई थी। मौत की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग को लेकर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे। जाम की सूचना मिलते ही जेएसआई सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व मे स्थल पर पहुंचे पुलिस वाहन को देखते ही आंदोलनकारियों ने पुलिस वाहन पर हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि इस घटना में पुलिस जवान बाल-बाल बच गये।
----------
पुलिस वाहन पर हमला कर क्षतिग्रस्त करने के मामले में 11 नामजद एवं 20 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है।तथा इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
अरविंद कुमार मिश्र , थानाध्यक्ष , बिहरा।