Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।सीएसपी संचालक के भतीजा से लूटे 2 लाख 87 हजार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 19, 2020

सुपौल।सीएसपी संचालक के भतीजा से लूटे 2 लाख 87 हजार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

थाना क्षेत्र के मोदी खूंट सड़क मोड़ के पास एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बुधवार को सीएसपी संचालक के भतीजा को पिस्तौल दिखाकर स्कूटी की डिक्की में रखे 2 लाख 87 हजार रुपए लूट लिए। घटना उस समय घटी जब कड़हरवा कुमियाही हाट के सीएसपी संचालक रविन्द्र कुमार का भतीजा पिन्टू कुमार अपने घर मलहनवां वार्ड 2 से स्कूटी से सीएसपी खोलने कुमियाही हाट जा रहा था। पिन्टू कुमार ने बताया कि जब वह मोदी खूंट सड़क मोड़ के पास पहुंचा तो बघला मार्ग से पीछे से आकर एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे आगे से घेर लिया। दो बदमाशों ने उसे दोनों और से पिस्तौल सटा दिया जबकि तीसरे बदमाश ने उसकी स्कूटी की डिक्की से नगद 2 लाख 87 हजार रुपए, फिंगर पिं्रट मोरफो, जिओ वाईफाई, चार-पांच पासबुक, चेकबुक का पन्ना निकाल लिया। इसके बाद सभी भाग गए। पीड़ित युवक ने बताया कि जिस समय यह घटना घटी उस समय उसके साथ उसके घर मलहनवां से ही सीएसपी से रुपए निकालने के लिए निकट गांव के बहेड़वा निवासी ओमप्रकाश कुमार भी अपनी अपाचे बाइक से साथ चल रहे थे। ओमप्रकाश ने बताया कि बदमाशों ने उसकी बाइक की चाबी के साथ उसका मोबाइल भी लूट लिया था। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर एसके प्रसाद, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने साथ चल रहे युवक ओम प्रकाश को उसके घर से लाकर उससे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस लूट का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस ओम प्रकाश की भूमिका को लेकर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।



उचक्कों ने महिला से झपटे एक लाख रुपए


बैंक से एक लाख रुपये निकासी कर कपड़े खरीद रही महिला से उच्चकों ने बुधवार को रुपये से भरा झोला छीनकर फरार हो गए। घटना पिपरा बाजार की है। थाना क्षेत्र के महेशपुर वार्ड 3 निवासी गीता देवी बैंक ऑफ इंडिया शाखा से एक लाख रुपए की निकासी कर घर जा रही थी। इसी दौरान पीएचसी के पास कपड़े की दुकान में साड़ी की खरीद करने लगी। गीता देवी ने रुपये से भरे झोले को बगल में रख दिया।इसी क्रम में बाइक पर सवार दो युवक दुकान के पास पहुंचे। इसमें से एक युवक दुकान के अंदर आया और महिला के पास मौजूद झोले को छीन कर भाग गया। बाहर बाइक के साथ खड़ा युवक बाइक स्टार्ट कर तैयार खड़ा था। जैसे ही झोले को छीन कर युवक बाहर आया दोनों झोले को लेकर बाइक के साथ फरार हो गए। जब तक लोग माजरा समझते तब तक दोनों उच्चके भाग निकलने में सफल रहे। गीता देवी का पति रमेश दिल्ली में मजदूरी कर घर बनाने के लिए रुपये भेजा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।