Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।स्कूल से होकर गुजरता है राष्ट्र की उन्नति का रास्ता : प्रोवीसी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 19, 2020

मधेपुरा।स्कूल से होकर गुजरता है राष्ट्र की उन्नति का रास्ता : प्रोवीसी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा । बच्चे देश के भविष्य होते हैं। राष्ट्र की उन्नति और प्रगति का रास्ता स्कूल से ही होकर जाता है। राष्ट्र को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए बच्चों को सही मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। उक्त बातें प्रतिकुलपति प्रो. फारूक अली ने ग्रीन फील्ड स्कूल सिंहेश्वर के तीसरे वार्षिकोत्सव वसंतोत्सव को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने छात्रों को जीवन में हमेशा अपने लक्ष्य की ओर केंद्रित रहने को कहा। इसके लिए उन्होंने छात्रों को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। वहीं स्कूल के निदेशक रूपेश कुमार ने कहा कि छात्रों के प्रतिभा को तराश कर उसे राज्यकीय व राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने के लिए स्कूल लगातार प्रयासरत हैं। प्रतियोगिता बच्चों की प्रतिभा को तराशने का सबसे अच्छा साधन है। इसके लिए विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों पर विशेष ध्यान दें ताकि बच्चे स्कूल के अलावा घर में नई-नई बातें सीख सके। वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुई। इसके अलावा छात्रों ने देशभक्ति, किसानों की व्यथा पर नाटक की प्रस्तुति दी। वहीं किड्स व‌र्ल्ड स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने स्कूल चलें हम, बाला ओ बाला, कान्हा सो जा जरा, पेट बेचारा भूख का मारा सहित अन्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राज्य में अव्वल रहे ग्रीन फील्ड स्कूल के छात्र रविराज सोनू को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विवि के पीआरओ सुधांशु शेखर, प्रो. जवाहर पासवान, शंभूशरण भारतीय, निदेशक रूपेश, डॉ. चेतन, कुंदन कुमार, कन्हैया अग्रवाल, पिटू अग्रवाल, राजीव भगत, पप्पू झा, इंद्रदेव स्वर्णकार, राजा झा, सरोज कुमार, संदीप शांडिल्य, उपप्राचार्य बीएन झा,  शिक्षक एसपी, पंकज, राजेश, प्रभाष, बिनाय आदि मौजूद थे।