Kosi Live-कोशी लाइव STET EXAM:मधेपुरा में भी एसटेट के परीक्षार्थियों ने किया रोड जाम,परीक्षा रद्द करने की मांग,देखें वीडियो - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 28, 2020

STET EXAM:मधेपुरा में भी एसटेट के परीक्षार्थियों ने किया रोड जाम,परीक्षा रद्द करने की मांग,देखें वीडियो

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
 मधेपुरा में एसटेट के परीक्षार्थियों ने मंगलवार को केशव कन्या स्कूल के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्राओं ने केशव कन्या केंद्र में वीक्षकों पर नकल कराने का आरोप लगाया। सड़क जाम करने की सूचना पर एसडीएम वृन्दालाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को समझा के यातायात बहाल करने की कोशिश की लेकिन परीक्षार्थी परीक्षा रद्द करने की मांग करते रहे। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। बाद में एसडीएम ने परीक्षार्थियों से वीक्षक की पहचान कराने को कहा। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। दूसरी ओर टीपी कॉलेज परीक्षा केंद्र में छात्रों छात्रों ने इस बात को लेकर हंगामा किया कि प्रश्न पत्र के पैकेट का सील टूटा हुआ था।