Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:सीएए के विरोध में मधेपुरा में भी शुरू हुआ धरना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 23, 2020

MADHEPURA:सीएए के विरोध में मधेपुरा में भी शुरू हुआ धरना

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।


Demo


सीएस, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में मधेपुरा में भी धरना शुरू हो गया है। शहर के मस्जिद चौक के पास टेंट लगाकर लोग अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं। धरना स्थल पर छोटे- छोटे बच्चे ज्यादा दिखायी दे रहे हैं। धरना पर बैठे बच्चों के हाथ में तिरंगा भी नजर आ रहा है।
दिन में धरना स्थल पर लोगों की मौजूदगी काफी कम दिखायी दी। लेकिन शाम होने के साथ ही लोगों की संख्या बढ़ने लगी। धरना स्थल कन्हैया का भाषण भी बजाया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय लोग भी भाषणबाजी कर रहे हैं। विभिन्न पार्टियों के स्थानीय कार्यकर्ता भी धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। धरना को समर्थन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर के जरिए देश को तोड़ने की साजिश की जा रही है। सीएए को देश का काला कानून बताते हुए लोग उसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
धरना नागरिक मंच की ओर से शुरू कर किया गया है। मंच के सदस्यों ने केंद्र सरकार से सीएए, एनआरसी और एनपीआर को वापस लेने की मांग की। लोगों का कहना है कि भारतीय संविधान में देश के प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार है। इस कानून से यह अधिकार समाप्त होता है।