Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।छात्र राजद ने विश्वविद्यालय कुलपति का किया घेराव। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 23, 2020

मधेपुरा।छात्र राजद ने विश्वविद्यालय कुलपति का किया घेराव।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा।
 छात्र राजद विश्वविद्यालय अध्यक्ष ईशा असलम के नेतृत्व में विश्वविद्यालय कुलपति का घेराव किया गया।
       ईशा असलम ने कहा कि विश्वविद्यालय के नाम से लालू नगर का बार-बार विश्वविद्यालय प्रशासन एवं कर्मचारी द्वारा हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है ,इसी मांग एवं छात्र समुदाय के विभिन्न समस्याओं को लेकर आज विश्वविद्यालय कुलपति एवं कुलसचिव से वार्ता किया गया।
         इस अवसर पर छात्र राजद विश्वविद्यालय सचिव मुकेश कुमार, काउंसिल मेंबर माधव यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन से लगातार वार्ता एवं मांगपत्र सौंपने के बाद भी पीजी सत्र 2018- 2020 का जांच नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है ,अगर विश्वविद्यालय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देगा तो छात्र राजद चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे।
          इस अवसर पर छात्र राजद जिला अध्यक्ष सोनू यादव ने कहा कि कोर्स वर्क एवं PAT का प्रमाण पत्र छात्रों को उपलब्ध करवाने के साथ-साथ कोर्स -वर्क का परीक्षा नहीं लेना विश्वविद्यालय प्रशासन के उदासीन रवैया को दर्शाता है ।विश्वविद्यालय कैंपस में नाट्य कला ,संगीत, पत्रकारिता गांधीवाद हेतु ठोस कदम नहीं उठाना विश्वविद्यालय की लचर व्यवस्था को दर्शाता है।
       इस अवसर पर छात्र राजद राजा कुमार ,अभिलाष यदुवंशी ,विश्व विद्यालय प्रधान महासचिव जापानी यादव ,रोशन कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय क्षेत्र अंतर्गत M. C. A,M.B.A एवं B. tech कार्स खोलने हेतु छात्र राजद प्रयासरत है, अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाएगी तो छात्र राजद चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे।
         इस अवसर पर सिट्टू कुमार ,अभिषेक कुमार, मंटू कुमार ,अक्षय कुमार ने कहा कि बीसीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा प्रपत्र एवं सेकंड सेमेस्टर ,फोर्थ सेमेस्टर, 6 सेमेस्टर काप्रयोगीक नहीं लेना विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के उदासीन रवैया को दर्शाता है।