Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।पेट्रोल पंप लूट कांड।जेल भेजे गये सातों बदमाश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 23, 2020

मधेपुरा।पेट्रोल पंप लूट कांड।जेल भेजे गये सातों बदमाश

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

एसएच 91 पर लक्ष्मीपुर- बभनगामा के बीच तुलसिया में एक पेट्रोल पंप पर 14 जनवरी को हुई लूट और 12 जनवरी को लक्ष्मीपुर में बाइक लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में संलिप्त सात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो कट्टा और छह कारतूस बरामद किया था। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शिवम सोनी और मो. नियाज आलम उर्फ मिट्ठू के पास से देसी पिस्तौल बरामद हुआ था।