कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अप्डेट्स।
नई दिल्ली. केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. ईडी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और रिहैब इंडिया फाउंडेशन ने CAA के खिलाफ प्रदर्शन को जारी रखने के लिए 134 करोड़ के फंड दिए हैं. सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने पिछले दिनों पीएफआई से जुड़े कुछ मामलों की तफ्तीश की थी. इसी दौरान पीएफआई और रिहैब इंडिया फाउंडेशन से जुड़े करीब 73 बैंक एकाउंट की जानकारी मिली, जिससे विरोध प्रदर्शन के दौरान संदिग्ध रूप से बड़े पैमाने पर पैसों का लेन-देन हुआ था.
बड़े वकिलों को दिए गए पैसे
सूत्रों ने बताया कि पीएफआई के बैंक अकाउंट से देश के कई बड़े वकीलों को पैसे दिए गए. इनमें कपिल सिब्बल और इंदिरा जयसिंह का नाम भी शामिल है. सूत्रों का कहना है कि 2 से 3 दिन के अंदर 120 करोड़ रुपये जमा किए गए और उन्हें तुरंत निकाल भी लिया गया है. पीएफआई से कई और बड़े वकीलों को भी पैसे भेजे गए. News18 को इस जांच से जुड़े दस्तावजे मिले हैं.
PFI पर उत्तर प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन के आरोपपिछले दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने PFI को बैन करने की मांग की थी. CAA के विरोध में यूपी मे जिस तरह के हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए, उसके पीछे PFI का हाथ बताया जा रहा है. यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया था कि राज्य के कई इलाकों में दंगा और तोड़फोड़ करने के आरोप में पीएफआई के 25 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था.
खतरनाक संगठन का PFI?पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के बारे में कहा जाता है कि ये एक कट्टर इस्लामिक संगठन है. इसको लेकर कुछ सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी इस संगठन के ISIS और सिमी के साथ संपर्कों की तलाश में जुटा है. एजेंसियों को कुछ चौंकाने वाली जानकारी मिली है. पीएफआई के बारे में कहा जाता है कि उसका केरल मॉड्यूल ISIS के लिए काम कर रहा था. वहां से इसके सदस्यों ने सीरिया और इराक में ISIS को जॉइन किया.
अप्डेट्स।
ED Sources: Enforcement Directorate has sent a note to the Home Ministry mentioning there is direct link between anti-CAA protests in Uttar Pradesh and the Popular Front of India. ED has drawn correlation between dates of money deposits in bank accounts&dates of anti-CAA protests
1,288 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
बड़े वकिलों को दिए गए पैसे
सूत्रों ने बताया कि पीएफआई के बैंक अकाउंट से देश के कई बड़े वकीलों को पैसे दिए गए. इनमें कपिल सिब्बल और इंदिरा जयसिंह का नाम भी शामिल है. सूत्रों का कहना है कि 2 से 3 दिन के अंदर 120 करोड़ रुपये जमा किए गए और उन्हें तुरंत निकाल भी लिया गया है. पीएफआई से कई और बड़े वकीलों को भी पैसे भेजे गए. News18 को इस जांच से जुड़े दस्तावजे मिले हैं.
PFI new by Saad Bin Omer on Scribd
PFI पर उत्तर प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन के आरोपपिछले दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने PFI को बैन करने की मांग की थी. CAA के विरोध में यूपी मे जिस तरह के हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए, उसके पीछे PFI का हाथ बताया जा रहा है. यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया था कि राज्य के कई इलाकों में दंगा और तोड़फोड़ करने के आरोप में पीएफआई के 25 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था.
#अखाड़ा: PFI पर लगा 120 करोड़ के फंड का CAA के खिलाफ इस्तेमाल का आरोप@AnchorAnandN
लाइव टीवी देखने के लिए क्लिक करें>>hindi.news18.com