Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बैजनाथपुर:छात्राओं के साथ की छेड़खानी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 27, 2020

सहरसा।बैजनाथपुर:छात्राओं के साथ की छेड़खानी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
बैजनाथ पुर।
सहरसा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रही छात्राओं के साथ महेशपुर चिमनी के पास मनचलों ने दु‌र्व्यवहार किया। आसपास के ग्रामीणों ने दु‌र्व्यवहार करते देख एक मनचले को पकड़कर पिटाई कर दी। छात्राओं का कहना था कि वो लोग पढ़ाई के लिए प्रतिदिन कोचिग जाती है। महेशपुर चिमनी पुल के पास कुछ मनचले पहले से मौजूद रहते हैं और गलत हरकत करते हैं। इसकी सूचना विद्यालय के प्रधान को भी दी गई। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को फिर मनचले युवकों ने छेड़खानी करने का प्रयास किया। जिसके बाद एक को पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी और अभिभावक को बुलाकर हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस पदाधिकारी से महेशपुर पुल चिमनी के पास बच्चों को कोचिग आने-जाने के समय पुलिस बल की तैनाती करने की मांग की है।