कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
पूर्णिया पुलिस ने जिले में एक दर्जन से अधिक लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले गिरोह के सात सदस्यों को दबोच लिया है।
पुलिस ने इस गिरोह के पास से 2 देसी कट्ठा और कारतूस, लूटे गए 10 मोबाइल, तीन बाइक बरामद किया। गिरफ्तार सभी अपराधी जिले के केनगर, रानीपतरा, और महेन्द्रपुर के रहने वाले हैं। रविवार दोपहर एसपी विशाल शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि 23 जनवरी देर शाम मुफसिल थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर नहर के पास तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मियों से हथियार के बल पर 1.10 लाख रुपया लूट लिया था। घटना के बाद सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया।
एसपी ने बताया कि विशेष टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान व साक्ष्य संकलन के कर घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि अपराधियों ने पुलिसिया पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि ये लोग हाल के दिनों में अपने शौक और ऐशोआराम के लिए लूटपाट और डकैती की वारदात को अंजाम देते थे। ये लोग सीएसपी संचालक और बैंक कर्मियों का रैकी करते थे। इसके बाद सुनसान जगह पाकर उन्हें अपना शिकार बनाते थे। एसपी ने कहा कि सभी विशेष कस्टडी में लिया जाएगा। स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा सुनाई जाएगी।
