Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।अपराधियों ने फिर एक व्यवसायी से सवा लाख लूटे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 25, 2020

मधेपुरा।अपराधियों ने फिर एक व्यवसायी से सवा लाख लूटे

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।


 मधेपुरा। शहर के जयरामपुर से मुरलीगंज पकिलपार जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को गल्ला व्यवसायी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर एक लाख 20 हजार रुपये छीन लिये। इस घटना को लेकर पीड़ित व्यवसायी ने पांच व्यक्तियों को नामजद किया है। सूचना मिलते ही घटना स्थल से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, पकिलपार निवासी गल्ला व्यवसायी रंजन कुमार शुक्रवार को करीब 12 बजे शहर के एक व्यवसायी हलधर पोद्दार से एक लाख 20 हजार रुपये लेकर घर जा रहे थे। इसी क्रम में जयरामपुर से पुरब सोनाय स्थान के पास पूर्व से घात लगाए पांच युवकों ने बिना कुछ कहे रड से प्रहार कर दिया। उसके बाद जेब से रुपया निकालकर गाली-गलौज करते हुए फरार हो गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। घटना की छानबीन की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है।