Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।सद्भावना साइकिल यात्रा आपसी सौहार्द का प्रतीक : रितेश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 27, 2020

सहरसा।सद्भावना साइकिल यात्रा आपसी सौहार्द का प्रतीक : रितेश

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर दस्तक एक सामाजिक बदलाव के तत्वावधान में सद्भावना साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, संस्था के अध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि आज यह सद्भावना साइकिल यात्रा का उद्देश्य है कि हमारे समाज में आपसी सौहार्द व सद्भाव बना रहे। इस साइकिल यात्रा को स्थानीय विधायक जफर आलम, एसडीओ वीरेन्द्र कुमार, एसडीपीओ मृदुला कुमारी, सूर्या हास्पिटल के संचालक सर्जन डॉ. विजय शंकर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा नगर पंचायत के 12 नंबर वार्ड स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान से शुरू होकर स्टेशन चौक, मुख्य बाजार, डाकघर चौक, शर्मा चौक से सैनी टोला के रास्ते डाकबंगला चौक पहुंचा उसके बाद पुरानी बाजार से मुड़ कर एनएच 107 से होते हुए रानीबाग रेलवे क्रासिग ढ़ाला के समीप टर्न लेकर मालगुदाम रोड से गुजर कर पुन: उच्च मैदान पहुंचकर समाप्त हो गया। इस यात्रा के दौरान बजते डीजे में देश भक्ति गीत पर सड़कों पर युवाओं के वंदे मातरम व भारत माता की जयकारे से नगर पंचायत इलाका गुंजता रहा। यात्रा के दौरान हर चौक-चौराहों पर युवाओं के ओर से पानी की व्यवस्था की गई थी। वहीं महिलाएं इस साइकिल यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा करती नजर आयीं। इस मौके पर नप उपाध्यक्ष विकास कुमार ,उद्योगपति सुशील जायसवाल, एकलव्या स्कूल के चेयरमैन अजय सिंह, कौशल कुमार, सुरेंद्र सिंह, चंद्रमणि, उत्तम यादव, नरेश सादा, शकील, सुधीर भगत, संजय पोद्?दार, उदित राजा, बबलू,श्रवण भगत, प्रमोद भगत,पंकज कुमार, मोनू, मोदस्सीर, पप्पू स्वर्णकार, विभूति भूषण, अरविद, पिकू यादव, अशोक भगत,मिथिलेश, विनोद स्वर्णकार, शंकर भगत आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को लेकर निर्धारित रूट चार्ट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने बताया कि इसमें शामिल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।