Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।काव्य श्री सम्मान से सम्मानित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 27, 2020

मधेपुरा।काव्य श्री सम्मान से सम्मानित

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार मधेपुरा के युवा लेखक , सह स्नातक साहित्यकार शिक्षक मनकेश्वर महाराज "भट्ट" ने उदयपुर राजस्थान मधुशाला साहित्यिक मंच के द्वारा आयोजित डिजिटल कवि सम्मेलन - 13 में भाग लेकर एक उत्कृष्ट काव्य सृजन की ।इसके लिए लेखक "भट्ट" जी को "काव्य श्री सम्मान " से सम्मानित किया गया ।यह सम्मान 26 जनवरी की रात्रि लगभग 10 बजे ऑनलाइन डिजिटल माध्यम के द्वारा प्रदान की गई ।इस मंच के संचालक दीपेश जी पालीवाल , सचिव - राहुल सेठ , अध्यक्ष - मधु जैन समेत कई साहित्य प्रेमियों ने लेखक भट्ट जी की लेखनी पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
काव्य पाठ का कुछ अंश - कली छोड़ पुष्प बन जाना , महकें संग कुमुदिनी हो जाना , रंग रूप में गुलाब सा हो जाना , रहें प्रतीक सदा तुम कमल बन जाना ।न्योछावर होने को , शहीदों के पथ में हो जाना ।
रहे सदा बढ़ने को , ए पुष्प तुम कली हो जाना ।।
 मनकेश्वर महाराज "भट्ट