Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:शरजील की मां ने वीडियो जारी कर अपील की, कहा- मेरा बेटा निर्दोष, मुझे देश के कोर्ट और संविधान पर यकीन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 27, 2020

BIHAR:शरजील की मां ने वीडियो जारी कर अपील की, कहा- मेरा बेटा निर्दोष, मुझे देश के कोर्ट और संविधान पर यकीन

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अप्डेट्स

पटना : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ देश में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच बिहार के जहानाबाद निवासी जेएनयू के छात्र नेता शरजील इमाम विवादित वीडियो सामने आने के बाद की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज हो गयी हैं. क्राइम ब्रांच के मुताबिक, शरजील इमाम की अंतिम लोकेशन पटना में मिली है. क्राइम ब्रांच की टीम पटना और जहानाबाद में शरजील की तलाश में छापेमारी की कोशिश कर रही है. वहीं, उनकी मां अफशां रहीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बेटे को निर्दोष बताया है.
मां ने बेटे शरजील को बताया निर्दोष, कहा...
शरजील इमाम की अम्मी अफशां रहीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है. इस वीडियो में लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा है कि 'मैं शरजील की मां हूं. उसके वालिद का इंतकाल कुछ साल पहले कैंसर से हो गया था. तब से मैं बच्चों से परवरिश कर रही हूं. जिस वीडियो को लेकर देशद्रोह जैसे संगीन इल्जाम लगाये जा रहे हैं. वे बेबुनियाद हैं. मेरा बेटा एक सच्चा देशभक्त है. वह देश तोड़ने की बात कभी नहीं करता है. उसने आसाम को देश से तोड़ने की बात कहीं नहीं की है. उसका मकसद सिर्फ चक्का जाम करने का था, जिससे सरकार पर दबाव पड़े और एनआरसी और सीएए जैसे मुद्दों पर विचार कर सके. यह पॉलीटिकल पार्टी द्वारा मेरे बेटे को बदनाम करने की साजिश है. क्योंकि, दिल्ली में इलेक्शन करीब है.' साथ ही उन्होंने अपील की है कि 'मेरे बेटे पर जो संगीन आरोप लगाये गये हैं, उसे सच नहीं माने. वह एक सच्चा देशभक्त है. मुझे देश के कोर्ट और संविधान पर यकीन है कि वो निर्दोष साबित करेगा


जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं शरजील के पिता, खुद है आईआईटीयन


जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं शरजील के पिता
शरजील के दिवंगत पिता अकबर इमाम स्थानीय जदयू नेता थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था पर हार गए थे। पिता अकबर इमाम एक बार जेडीयू के टिकट पर जहानाबाद से विधान सभा का चुनाव भी लड़ चुके थे। हालांकि आरजेडी के सच्चिदानंद यादव से हार गए थे।

एसपी ने बताया कि इमाम अपने घर पर नहीं मिला लेकिन पूछताछ के लिए उसके दो रिश्तेदारों और उनके चालकों को हिरासत में लिया गया और बाद में छोड़ दिया गया।

आईआईटी मुंबई से स्नातक है शरजील

आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में स्नातक, शरजील इमाम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडीज से शोध करने के लिए दिल्ली आया था। शरजील के कथित भड़काऊ भाषणों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके खिलाफ राजद्रोह के आरोप लगाए गए हैं। इन भाषणों में उसे सीएए के मद्देनजर असम को भारत से अलग करने के बारे में बोलते हुए सुना जा सकता है।

इससे पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में दिए गए भाषण को लेकर इसी आरोप में अलीगढ़ के थाने में शरजील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा, असम में शरजील के खिलाफ सख्त आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। 

वह नौजवान है, कोई चोर या पॉकेटमार नहीं: शरजील की मां
घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए शरजील की परेशान मां अफशान रहीम ने मीडिया से कहा, 'मेरा बेटा निर्दोष है। उसने एनआरसी को लेकर परेशानी को देखते हुए चक्का जाम की बात कही होगी जिससे शायद सरकार पर असर पड़े। वह नौजवान है, कोई चोर या पॉकेटमार नहीं। मैं खुदा की कसम खा कर कहती हूं कि मुझे नहीं पता कि वह कहां है। लेकिन मैं गारंटी देती हूं कि मामलों की जानकारी होने पर वह जांच एजेंसियों के सामने पेश होगा और जांच में पूरी तरह सहयोग करेगा।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह अपने बेटे से नहीं मिली हैं लेकिन कुछ हफ्ते पहले उनकी फोन पर बातचीत हुई थी। रहीम ने कहा, 'वह सीएए और देश में एनआरसी लागू होने के भय से परेशान था। उसने कहा था कि इससे मुस्लिम ही नहीं बल्कि सभी गरीब लोग परेशान होंगे।'

मणिपुर में शरजील इमाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
वहीं शरजील इमाम के खिलाफ मणिपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि इमाम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भारतीय दंड संहिता) की धारा 121 ए (भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश), 124 ए (राजद्रोह), 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र) और 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है। धारा 153 अशांति लाने की मंशा से विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच शत्रुता पैदा करने” से संबंधित है।