कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
संवाद सूत्र, मरौना(सुपौल): नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगासिहौल गांव के समीप कोसी नदी के किनारे से एक 17 वर्षीय किशोरी का शव बरामद हुआ है। नदी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। शव की पहचान मरौना थाना क्षेत्र के खुशियाली वार्ड नंबर 11 निवासी दिनेश यादव की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह जब लोग अपने घर से कोसी किनारे घूमने निकले तो देखा कि कोसी किनारे एक किशोरी का शव पानी में है। कानों कान यह खबर आग की तरह फैलने लगी और ग्रामीणों की भीड़ शव देखने के लिए बढ़ने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर नदी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लड़की को गला दबा कर मार दिया गया है और नदी में फेंक दिया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि रात में दो-तीन मोटरसाइकिल व शोरगुल की आवाज घटना स्थल से आ रही थी। इस तरह की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जहां शव बरामद हुआ है वहीं सड़क किनारे एक टोपी एवं एक कम्बल भी गिरा पड़ा था।