Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।एक देशी कट्टा सहित दो बाइक सवार चढ़े पुलिस के हत्थे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 5, 2020

सुपौल।एक देशी कट्टा सहित दो बाइक सवार चढ़े पुलिस के हत्थे

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

बाजार(सुपौल): थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान करजाईन पेट्रोल पंप के समीप से एक देशी कट्टा के साथ दो बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को संध्या गश्ती के दौरान करजाईन पेट्रोल पंप के नजदीक डीएल 3एससीजी 8886 नंबर की पैशन प्रो बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को शक के आधार पर रोककर करजाईन थाना पुलिस के द्वारा तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक सवार सितुहर निवासी अखिलेश कुमार यादव के पास से एक खाली देशी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद अखिलेश कुमार यादव एवं दूसरे बाइक सवार युवक जगदीशपुर निवासी चन्द्र भूषण यादव को गिरफ्तार कर करजाईन थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस बावत मामला दर्ज करने के पश्चात शनिवार के दोपहर बाद दोनों आरोपित युवकों को जेल भेज दिया गया।