Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।केले के खेत में मिला युवक का शव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 7, 2020

मधेपुरा।केले के खेत में मिला युवक का शव

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।


थाना क्षेत्र के दीनापट्टी सखुआ पंचायत के वार्ड 10 स्थित सखुआ गांव के केला बगान में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 40 साल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या कर शव केला के खेत में फेके जाने की बात कही जा रही है।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हलांकि शव की पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सखुआ के ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन की। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद देखा गया कि करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव केले के पत्ते से ढका हुआ है। चेहरे पर किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।