Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा। डबल मर्डर से दहला सहरसा अपराधियों ने चाकू गोद कर मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 7, 2020

सहरसा। डबल मर्डर से दहला सहरसा अपराधियों ने चाकू गोद कर मार डाला

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मृतक:मंतोष ठाकुर
अमन खान की रिपोर्ट।
सहरसा जिले में सोमवार को दो लोगों की हत्या से कर दी गयी। पहली घटना बसनही थाना के दोतारा गांव में किसान को गोली मारने की घटी। जबकि, दूसरी सोमवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के संगम बिहार होटल के पास की है। देर रात बदमाशों ने बटराहा निवासी मंतोष ठाकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।बसनही थाना के दोतारा गांव में जमीन विवाद में किसान अमीक मंडल (50) की गोली मारकर हत्या किए जाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि देर शाम अमीक मंडल अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक अमीक मंडल का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। देर शाम टाट लगाने के दौरान पड़ोसी से झड़प हुई थी। हालांकि लोग हत्या को लेकर स्पष्ट कुछ भी कहने से परहेज कर रहे थे। परिजनों के प्राथमिक बयान के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में हत्या हुई है। इनका काफी दिनों से पड़ोसी के साथ विवाद चल रहा था। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।