Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।छापेमारी अभियान के दौरान ढाई लाख रुपये की देसी-विदेशी शराब बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 2, 2020

सहरसा।छापेमारी अभियान के दौरान ढाई लाख रुपये की देसी-विदेशी शराब बरामद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

जिले में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने ढाई लाख रुपए की शराब बरामद की है। छापेमारी उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के निर्देश पर की गई थी।
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना पर बुधवार को की गई कार्रवाई में सोनवर्षा राज के शाहपुर स्थित मुर्गी फार्म से 21 कार्टून में रखी 189 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। मुर्गी फॉर्म से ही पांच बोरा में 620 पाउच में रखी 620 लीटर देशी शराब भी बरामद हुई है। मुर्गी फॉर्म अंकित झा उर्फ बिटटू झा का होने की जानकारी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर के संतनगर से 400 लीटर मसालेदार शराब बरामद की गई है। जो सड़क किनारे से मिली है।
पुरीख गांव में चुल्हाय शराब के साथ एक गिरफ्तार : सत्तरकटैया प्रखंड क्षेत्र के पुरीख गांव से चुल्हाय शराब के साथ एक व्यक्ति धराया है। उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि तीन लीटर चुल्हाय शराब के साथ पुरीख के जयचंद पासवान को हिरासत में लिया गया है। बरामद सभी शराब की कीमत ढाई लाख रुपए होगी।
मालूम हो कि नववर्ष पर जिले में जमकर शराब का कारोबार हुआ है।
शहर सहित ग्रामीण इलाकों में शराब भारी मात्रा में स्टॉक किया गया था। लोगों के डिमांड पर होमडिलीवरी तक दी गई। हालांकि उत्पाद विभाग ने भी शराब की बरामदगी को लेकर काफी तैयारी की थी। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से विभाग की टीम विभिन्न जगहों पर जांच में जुटी थी। उधर, शहर के विभिन्न जगहों पर नववर्ष को लेकर देर रात से शराब का दौर शुरू हो गया था। अगर उत्पाद व पुलिस की टीम एक-दो दिन पहले से सजग होती तो बड़ी मात्रा में शराब बरामदगी हो सकती थी।