Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल। टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत से गुस्साए लोगों ने पीएचसी प्रभारी को बनाया बंधक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 4, 2020

सुपौल। टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत से गुस्साए लोगों ने पीएचसी प्रभारी को बनाया बंधक

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर.।

सुपौल के पिपरा में टीकाकरण के बाद शिशु की मौत से गुस्साए लोगों ने शनिवार को पीएचसी प्रभारी डॉ. जेपी साह को काफी देर तक बंधक बना कर रखा। बाद में मुखिया, जिप सदस्य और सरपंच के पति के काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने डॉक्टर को रिहा कर दिया। नवजात की मौत को लेकर पिपरा थाना में टीकाकरण में शामिल एएनएम के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
घटना पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया माहे पंचायत के बथनाहा की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को समीना खातून अपने डेढ़ महीने के बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 52 पर टीकाकरण के लिए लेकर आई थी। वहां एएनएम ने तीन  अलग- अलग तरह की सुई बच्चे को लगाया। टीका के करीब दस घंटे बाद बच्चे की तबियत खराब होने लगी। कुछ देर बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। नवजात की मौत की वजह टीकाकरण को मानते हुए परिजन और ग्रामीणों ने पहले एएनएम को केंद्र पर बुलाया फिर उसे घेर कर सीएस और चिकित्सा पदाधिकारी को इसकी सूचना दी। 
सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी मिलने के करीब तीन घंटे बाद वहां पहुंचे पीएचसी प्रभारी डॉ. जेपी साह पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बच्चे की मौत के लिए एएनएम को जिम्मेवार मानते हुए जेपी साह को बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।