कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। शराब माफियाओं से सांठगांठ को लेकर जेल भेजे गये उत्पाद निरीक्षक मो. फैयाज अहमद व एएसआइ वीरेन्द्र पाठक को न्यायालय के आदेश से पुलिस ने तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लिए जाने के बाद बुधवार को दोनों आरोपित के साथ अनुसंधानकर्ता व सदर थानाध्यक्ष ने शराब बरामदगी स्थल का मुआयना किया। वहीं दोनों से पूछताछ भी की जा रही है।
सदर थाना में उत्पाद अधीक्षक मो. अशरफ जमाल, उत्पाद निरीक्षक, एएसआइ व अन्य कर्मियों पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद गत सप्ताह प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें शराब माफिया को बचाने व सांठगांठ की बात कही गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उत्पाद निरीक्षक व एएसआइ को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया था। जबकि उत्पाद अधीक्षक बच निकलने में कामयाब रहे थे। जिसके बाद अनुसंधानकर्ता अनिल कुमार सिंह ने दोनों आरोपित को रिमांड पर लेने का अनुरोध न्यायालय से किया था। न्यायालय के आदेश से दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि कई अन्य मामलों की जांच भी दोनों आरोपित को साथ ले जाकर पुलिस कर रही है। कई खुलासा होने की है संभावना रिमांड पर लिये गये दोनों आरोपित से अगर सख्ती से पूछताछ पुलिस करेगी तो कई और खुलासा हो सकता है। वैसे सूत्रों की मानें तो पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं और कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस दोनों के मोबाइल के सीडीआर का भी अवलोकन करने में जुटी हुई है। यह भी कहा जा रहा है कि उत्पाद विभाग को भाड़े में वाहन देने वाले अरविद कुमार की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। यह लगातार उत्पाद निरीक्षक व अधीक्षक से संपर्क में रहता था। जबकि दोनों के आवास पर रहकर सेटिग-गेटिग भी करता था। जिसमें काफी रुपये कमाने की भी चर्चा है। संपत्ति पर भी है नजर गिरफ्त में आए उत्पाद निरीक्षक, एएसआइ के अलावा उत्पाद अधीक्षक के संपत्ति पर भी पुलिस की नजर है। इनलोगों द्वारा अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति की जांच भी हो सकती है। हालांकि इस संबंध में पत्राचार किये जाने की बात कही जा रही है। लेकिन अनुसंधानकर्ता इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।
