Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।मुख्यमंत्री से मिल शहर की समस्याओं से कराया अवगत, सौंपा ज्ञापन* - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 6, 2020

सहरसा।मुख्यमंत्री से मिल शहर की समस्याओं से कराया अवगत, सौंपा ज्ञापन*

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
रितेश हन्नी।
सहरसा :- कोशी युवा संगठन के संस्थापक युवा नेता सोहन झा बंगाली बाज़ार ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण सहित जिले के विभिन्न समस्याओं को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।  उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री को ज़िले के समस्याओं से अवगत कराते हुए बोले की बंगाली बाज़ार ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण नहीं होने से शहर दो भागों में बटा हुआ है। जहां बराबर रेलगाड़ियों के आने जाने के क्रम में ढाला बंद रहने के कारण पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण हम सहरसा वासियों को रोज कई तरह की परेशानी झेलना पड़ता है। सोहन झा ने कहा कि बंगाली बाज़ार ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण करवाकर हम सहरसा वासियों को जाम से मुक्ति दिला दीजिए। हम सहरसावासी सदा आपका आभारी रहेंगे युवा नेता सोहन झा कोसी के पीएमसीएच कहे जाने वाले सदर अस्पताल की चरमराई विधि व्यवस्था से अवगत करवाया और उनसे मांग किए की सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनवा कर हम सहरसा वासियों पर कृपा करें ताकि हम सहरसा वासियों को इलाज करवाने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़े। साथ ही युवा नेता सोहन झा ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार जी को 2013 में कहरा प्रखंड के बनगाँव में बाईपास सड़क निर्माण करवाने के किए गए वादा को याद दिलाते हुए बोले की सर गांव के बीचो-बीच नेशनल हाईवे गुजरने के कारण हादसे का डर बना रहता है। हर महीने गांव के किसी न किसी व्यक्ति का रोड एक्सीडेंट में मृत्यु हो जाती है इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि अपने किए गए वादे के अनुसार गांव के बाहर बाईपास सड़क का निर्माण करवाया जाए।