कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। छात्र राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में छात्रों के मूलभूत सुविधाओं हेतु धरना प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर छात्र राजद विश्वविद्यालय अध्यक्ष ईशा असलम ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को महीनों से मांग पत्र सोपता आ रहा हूं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने सिर्फ आश्वासन देने के सिवाय किसी भी समस्याओं का समाधान नहीं किया ,इसलिए छात्र राजद ने विश्वविद्यालय कुलपति के कार्यालय में ताला मार कर धरना प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर छात्र राजद विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, अमरेश कुमार महासचिव मुकेश कुमार ,सचिव लक्ष्मण कुमार ,प्रधान महासचिव जापानी यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र समस्याओं से कुछ लेना-देना नहीं है सिर्फ विश्वविद्यालय प्रशासन अखबार में सहानुभूति ठहराने में लगा हुआ है ,उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन पीजी मेघा घोटाला पर पर्दा डालना चाहती है जिससे छात्र राजद किसी भी कीमत पर होने नहीं देगा।
इस अवसर पर छात्र राजद जिलाध्यक्ष सोनू यादव ,उपाध्यक्ष आशीष आदर्श ,माधव यादव ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन इन सभी मांग पत्र पर अविलंब कार्रवाई नहीं करती है तो छात्र राजद विश्वविद्यालय के पदाधिकारी को कुंभरुपी निंद्रा से जगाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार आश्वासन से ही काम चलाना चाहती है लेकिन आश्वासन पर आश्वासन मिलने से छात्र राजद हतोत्साहित हो चुकी है।
विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन इन सभी मांगों पर अविलंब कार्यवाही नहीं करेगी तो छात्र राजद चरणबद्ध आंदोलन करेंगे ,जिनकी सारी जिम्मेवारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर छात्र राजद के अभिलाषी यदुवंशी, बसंत कुमार ,संजीत कुमार सिंह ,अक्षय सिद्धांत ,कौशल कुमार ,भवेश कुमार, ज्योतिष ,राजदीप कुमार ,किशोर यादव ,विक्की भगत ,अक्की कुमार, सिटू कुमार ,आशीष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।