Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।सीएम ने सिंहेश्वर मंदिर में की पूजा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 6, 2020

मधेपुरा।सीएम ने सिंहेश्वर मंदिर में की पूजा

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार की शाम बाबा सिंहेश्वरनाथ का दर्शन किया। देर शाम मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने आरती भी किया। सीएम के साथ विधान पार्षद ललन सर्राफ भी मौजूद रहे। मंदिर में पुजारियों ने सीएम को मंत्रोचारण के साथ बाबा का दर्शन कराया। बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने के बाद सीएम शिव गंगा घाट की तरफ भी गए। वहां पर्यटन विभाग द्वारा चारों तरफ कराए गए घाट को देखा और वहां मौजूद पुजारी लाल बाबा से पूछा कि अब शिव गंगा अच्छी दिखती है न। रविवार की सुबह भी सीएम जल जीवन हरियाली यात्रा में सिंहेश्वर आए थे। लेकिन उस समय वो मंदिर नहीं जा पाए। सुपौल में कार्यक्रम व समीक्षात्मक बैठक के बाद मुख्यमंत्री मधेपुरा लौटे थे। थोड़ी देर विश्राम करने के पश्चात बाबा मंदिर को निकल गए।