Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा। परीक्षा केंद्र बना रणक्षेत्र पुलिस और परीक्षार्थियों के बीच जमकर पथराव पुलिस ने भी भांजी लाठियां। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 28, 2020

सहरसा। परीक्षा केंद्र बना रणक्षेत्र पुलिस और परीक्षार्थियों के बीच जमकर पथराव पुलिस ने भी भांजी लाठियां।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अमन कुमार*


कोशी लाइव अप्डेट्स:
सहरसा। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में निर्धारित संख्या से कम ओएमआर सीट आरएम कॉलेज में आना जहां बोर्ड की चूक मानी जा रही है। वहीं इसी बात को लेकर आरएम कॉलेज में चार घंटे तक अफरातफरी मची रही। पहली पाली की परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों को यह संशय बना रहा कि अगर दूसरी पाली की परीक्षा हुई तो पहली पाली की परीक्षा भी नहीं होगी। जिस कारण पहली पाली के अधिकांश परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर डटी रही और प्रशासन को खरी-खोटी सुनाती रही। पहली पाली की कुछ परीक्षार्थी दूसरी पाली की परीक्षा रोकने की कोशिश करीब 1:45 तक करती रही। हालांकि प्रशासन ने बल प्रयोग कर पहली पाली की परीक्षार्थी को खदेड़ दिया। जिसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा हो सकी।
जानकारी के अनुसार ओएमआर शीट कम आने के बाद पहली पाली के परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो गये। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। अभिभावक भी परीक्षार्थियों की मांगों को जायज बताते रहे। इस बीच कॉलेज का मुख्य द्वार अंदर से बंद कर दिया गया। बाहर एसपी राकेश कुमार, डीडीसी राजेश सिंह, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी लोगों को समझाते रहे। बाद में पुलिस जवानों ने कूदकर परिसर में प्रवेश किया और मुख्य गेट को खोला गया। इस दौरान परीक्षार्थी को बाहर जाने को कहा गया। जिसमें एक अभिभावक व दो परीक्षार्थी को चोटें आई। परीक्षार्थियों व अभिभावक ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया। इधर, परीक्षा भवन के बाहर परीक्षार्थियों ने मुख्य द्वारा को बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। महिला परीक्षार्थी रहने के कारण समझाने का दौर चलता रहा। लेकिन पहली पाली की परीक्षार्थी दूसरी पाली की परीक्षा नहीं होने देने की जिद पर अड़ी थी। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर परीक्षा भवन के मुख्य द्वार को खुलवाया और हल्की लाठियां भी चटकाई। जिसके बाद भीड़ को कॉलेज परिसर से बाहर खदेड़ दिया गया। लेकिन परीक्षार्थी बाहर से पत्थरबाजी करने लगे। बाद में भारी संख्या में पुलिस बल मंगाकर भीड़ को काफी दूर खदेड़ दिया गया। इस दौरान कुछ राहगीरों को भी चोटें आई। जबकि आसपास की दुकानों को बंद करा दिया गया। प्रशासन के समर्थन में कुछ स्थानीय युवा भी डटे रहे। बाद में दूसरी पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ंग से कराई गई। खुद एसपी, डीडीसी परीक्षा केन्द्र पर डटे रहे। एसपी ने कहा कि इस मामले में अगर कॉलेज प्रशासन प्राथमिकी दर्ज कराएगी तो किया जाएगा। जबकि डीएम शैलजा शर्मा ने कहा कि प्रथम पाली की परीक्षा रद करने की अनुशंसा बोर्ड से की गई है। प्रथम पाली में जो भी परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहे उनकी दुबारा परीक्षा होने की संभावना है

सहरसा - आर. एम. कॉलेज परीक्षा केंद्र में चल रहे STET परीक्षा के प्रथम पाली में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने विलम्ब से प्रश्नपत्र देने और प्रश्नपत्र लीक हो जाने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों की मांगे थी कि परीक्षा को रद्द करके दोबारा परीक्षा ली जाय। इस दौरान आर. एम. कॉलेज परीक्षा केंद्र आए सैकरों महिला परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा और प्रदर्शन कर रहे परीक्षार्थी घँटों परीक्षा केंद्र में डटे रहे और सेकेंड सिटिंग की परीक्षा का विरोध करने लगे। हालांकि मौके पर पहुंचे उपविकास आयुक्त ने परीक्षार्थियों को आश्वासन दिया कि उनकी परीक्षा दोबारा ली जाएगी। लेकिन परीक्षार्थी बस एक ही मांग पर डटे थे कि पूरे परीक्षा को रद्द किया जाय। वहीं हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर जिले के एसपी राकेश कुमार सहित भारी संख्यां में महिला और पुरुष पुलिस बल पहुंचे जिसके बाद परीक्षार्थियों को समझाया गया लेकिन आक्रोशित परीक्षार्थी कुछ भी सुनने को राजी नही थे। जिसके बाद पुलिस फोर्स ने बल प्रयोग करते हुए परीक्षार्थियों को खदेड़ा इसके बाद परीक्षार्थी और भी उग्र हो गए फिर क्या था परीक्षार्थियों ने पुलिस बल के ऊपर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान पुलिस ने भी परीक्षाथियों पर लाठी भांजी और जबरन विरोध करने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र से खदेड़ दिया और फिर सेकेंड सिटिंग की परीक्षा शुरू हुई!
देखें वीडियो