कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
बनगांव-बरियाही के बीच शनिवार के देर शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। बनगांव पछवारी टोला निवासी संजय झा( 30) शनिवार के देर शाम अपनी मां सुमंगला देवी के साथ बरियाही बाजार से पैदल अपने घर आ रहा था। तभी रास्ते मे अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गयी। वहीं दुर्घटना में जख्मी हुए मृतक के मां का इलाज बनगांव-बरियाही अस्पताल में करवाया गया।
आक्रोशित परिजन व ग्रामीण द्वारा पीड़ित परिवार को आपदा व राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना से मुआवजा की मांग को लेकर रविवार को सहरसा-दरभंगा मार्ग को बनगांव बाबाजी कुटी के समीप शव के साथ करीब 5 घण्टा तक सड़क जाम किया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। वाहनों के जाम में फंसने के कारण आने -जाने बाले राहगीरों को काफी परेशानी हुई। बनगांव थानाध्यक्ष राम इकवाल पासवान व एसआई जयराम शर्मा सदलबल वहां जा समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाने का प्रयास किए। लेकिन सड़क जाम कर रहे लोग स्थल पर वरीय पदाधिकारी के आने की अपने मांग पर अरे रहे। स्थानीय मुखिया द्वारा डाह संस्कार के लिए पीड़ित परिवार के परिजन को तीन हजार रुपए दिया गया। सदर एसडीओ शंभु नाथ झा,एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी द्वारा शाम में स्थल पर आ परिजनों को आश्वासन देने के बाद सड़क जाम हटवाया गया।
