Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।सीएए को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहे विपक्षी दल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 6, 2020

मधेपुरा।सीएए को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहे विपक्षी दल

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सीएए के समर्थन में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, अभाविप सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। समर्थन यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मीरगंज तक पहुंची। समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ सीएए के समर्थन में नारे लगाया और इसे देशहित में बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने कहा कि सीएए को लेकर लोग किसी तरह के बहकावे और अफवाह से दूर रहे।
यह कानून किसी से नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि तीन देशों में प्रताड़ित हो रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दलों के नेता इस कानून को लेकर आमजनों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा नेता संजय सिंह और अमित आनंद ने कहा कि सीएए किसी भी धर्म के नागरिकों को प्रभावित नहीं करता है।
वर्ष 2014 तक देश में रह रहे प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने से संबंधित है। रैली में दर्जनों घुड़सवार एवं बाइक सवार भी शामिल रहे। जागरूकता यात्रा में पर विश्वहिन्दू परिषद, बजरंग दल, भाजपा , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, श्रीराम सेना के कार्यकर्ता सहित आमलोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।