कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। गम्हरिया पेट्रोल पंप लूटकाड के तीन दिनों के भीतर ही बदमाशों ने सिंहेश्वर में पेट्रोल पंप में लूट की घटना को अंजाम दिया।
गुरुवार की देर संध्या सिंहेश्वर- सुपौल स्टेट हाइवे पर पुलिस लाइन के समीप पेट्रोल पंप से लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने नोजल मेन के पास रखा तीन हजार रुपये लूट लिए। भागते समय बदमाशों का जब कर्मचारियों ने पीछा किया तो फायरिंग करते हुए भाग निकला। बैंक में रुपया जमा करा देने के कारण बदमाशों ने अधिक राशि नहीं लूट पाया। दो बाइक से आया छह बदमाशों ने हथियार के बल पर नोजल मेन से तीन हजार रुपया छीन लिया। नोजल मेन ने बताया कि दो बाइक पर छह की संख्या में बदमाश गम्हरिया की तरफ से आया और लूट के बाद सिंहेश्वर की तरफ भाग निकला। पेट्रोल पंप सर्वेश सिंह का है।
