Kosi Live-कोशी लाइव बिहार।मधेपुरा में बनेगा पीएनजी का सब स्टेशन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 3, 2020

बिहार।मधेपुरा में बनेगा पीएनजी का सब स्टेशन

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। जिला मुख्यालय में अब रसोई गैस की आपूर्ति पाइप लाइन के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए गेल इंडिया की ओर से गुवाहाटी से बरौनी के बीच गैस पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। गैस पाइप लाइन जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल की कई पंचायतों से होकर बिछाई जा रही है। बरौनी-गुवाहाटी के बीच मार्च 2021 तक पाइप लाइन बिछाने का पूरा कर लिया जाएगा। यह गैस पाइप लाइन बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, खगड़िया और बेगूसराय जिले की कई पंचायतों से होकर गुजर रही है।
प्रथम फेज में मधेपुरा, पूर्णिया, बेगूसराय और किशनगंज में गेल द्वारा पीएनजी गैस की आपूर्ति के लिए सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। सब स्टेशन का निर्माण प्रत्येक 24 किलोमीटर में कराया जाएगा। पाइप लाइन से घर-घर होगी गैस की आपूर्ति बरौनी-गुवाहटी गैस पाइप लाइन चालू होने के बाद घर-घर घरेलू गैस की सुविधा बढ़ेगी। पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर घरेलू गैस उपलब्ध कराने की योजना है। यह सुविधा चालू होने के बाद उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिडर को लेकर एजेंसी का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना के तहत गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है। उदाकिशुनगंज अनुमंडल की कई पंचायतों से होकर गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है।
आसानी से गैस की होगी आपूर्ति
बरौनी-गुवाहाटी के बीच मार्च 2021 तक पाइप लाइन बिछाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, खगड़िया और बेगूसराय जिले के कई पंचायत होकर पाइप लाइन गुजर रहीं है। यह कार्य पूर्ण होने के बाद पाइप लाइन जांचकर प्राकृतिक गैस की आपूर्ति प्रारंभ की जाएगी। जिससे ईधन की दरों में कमी होगी और स्टील व उर्वरक संयत्र को आसानी से गैस की आपूर्ति होगी। भूमि सर्वेक्षण कार्य हुआ पूर्ण बरौनी- गुवाहाटी गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए 721 किलोमीटर भूमि का सर्वेक्षण कराकर संबधित किसानों से सहमति पत्र लेकर भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है। अधिगृहित भूमि के प्रत्येक 24 किलोमीटर पर एक सब स्टेशन निर्माण होना है। जिसमें प्रथम फेज में मधेपुरा, पूर्णिया, बेगूसराय व किशनगंज में सब स्टेशन बनना तय है। जहां से गैस पाइप लाइन से घर- घर कनेक्शन दिया जाएगा। यह गैस पीएनजी होगा,जो एलपीजी से सस्ता व सुरक्षा की दृष्टिकोण से उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित होगा। बरौनी से गुवाहटी तक वर्ष 2021 तक पाइपलाइन जोड़ने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। पीएनजी सुविधा शुरू होने से पर्यावरण कम होगा। साथ हीं लोगों के घरों तक पीएनजी पहुंचने से एलपीजी गैस पर निर्भरता कम होने की संभावनाएं है। गुवाहटी से बरौनी तक पीएनजी गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पीएनजी गैस की आपूर्ति उर्वरक व स्टील संयंत्र और घर-घर पाइप लाइन से उपलब्ध कराया जाएगा। प्रथम चरण का कार्य 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं 2024 तक अनुमान है कि गांव- गांव में पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। गैस की आपूर्ति के लिए प्रत्येक 24 किलोमीटर पर एक सब स्टेशन का भी निर्माण कराया जाएगा। -अमित कुमार, प्रबंधक,
गेल इंडिया लिमिटेड