Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।नवहट्टा में सीएए के समर्थन में निकाला जुलूस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 6, 2020

सहरसा।नवहट्टा में सीएए के समर्थन में निकाला जुलूस

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

भारत सरकार द्वारा पारित सीएए के समर्थन में प्रखंड मुख्यालय स्थित नवहट्टा बाजार में विशाल प्रर्दशन किया गया। भारत माता की जय सहित वंदे मातरम् की उदघोष संग हजारों लोगों की तिरंगा झंडा संग निकाली गई रैली में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रर्दशन में शामिल लोगों ने सीएए को पड़ोस के प्रताड़ित हिंदू, सिख, ईसाई व अल्पसंख्यक समुदाय को मानवता के तहत दी जाने वाली नागरिकता को राष्ट्र व मानवता के हित में बताया। भारत सरकार द्वारा नागरिकता देने वाले कानून को नागरिकता छीनने वाले कानून बताकर दंगा फसाद करने वालों से सावधान रहने की बात कही। पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, डा. आलोक रंजन, संजीव कुमार झा,सुरेन्द्र यादव ने कहा कि भारत सरकार के निर्णय को देशहित व मानवता वादी बताते हुए समर्थन देने की मांग की। पूर्व प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के निर्णय के साथ देश वासियों को एकजुट होने का संकल्प दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि कानून पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बल्कि सभी लोगों को राजनीति से ऊपर उठक कानून के समर्थन में आवाज बुलंद करनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, मंडल अध्यक्ष बीएन सहनी, पंकज पाठक, हीरेंद्र मिश्र हीरा, पंकज ठाकुर, जोअमित कुमार सिंह, संजय पासवान, मंटू राय, राजकिशोर चौधरी सहित अन्य लोगों ने बाजार से लेकर प्रखंड मुख्यालय में पहुंच कर समर्थन पत्र बीडीओ विवेक रंजन को दिया।